ePaper

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि मनायी गयी

Updated at : 17 Feb 2026 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि मनायी गयी

सामाजिक न्याय के पुरोधा थे कर्पूरी ठाकुर : सुरेश ठाकुर

विज्ञापन

हजारीबाग. भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि मंगलवार को कर्पूरी चौक नूरा में मनायी गयी. भारतीय नाई समाज झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे. वह दलित और पिछड़ा वर्ग के मसीहा कहे जाते थे. शिक्षा के क्षेत्र में उनका काफी योगदान रहा. मैट्रिक परीक्षा से अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया. कार्यक्रम में जदयू के अशोक सिन्हा, जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, केश कला बोर्ड के जिलाध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, जेडीयू महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी, बालेश्वर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर सहित समाज के लोग शामिल थे.

इचाक में भी मनायी गयी पुण्यतिथि

इचाक. भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मंगुरा थान टांड़ मैदान में मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर ने की. मंच संचालन विक्रम कुमार शर्मा ने किया. अतिथियों ने कर्पूरी ठाकुर द्वारा किये गये जनहित संबंधी कार्यों और त्याग पर प्रकाश डाला. संगठन की मजबूती एवं कोष संग्रह पर विमर्श किया गया. मौके पर मुखिया मीना देवी, संरक्षक शंभु ठाकुर, उपाध्यक्ष गोपाल कुमार ठाकुर, भरत ठाकुर, अशोक ठाकुर, सचिव मनोज ठाकुर, रामगढ़ जिला सचिव मुकेश ठाकुर, रणजीत शर्मा, पिंकेश शर्मा, महेश वैद्य, संजय वैद्य, देवदत्त शर्मा, अशोक वैद्य, राजू ठाकुर, संजय शर्मा, मेघलाल ठाकुर, महादेव ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर सहित समाज के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola