झांकी के साथ बड़कागांव से पूर्व महादेव पहाड़ तक निकाली जायेगी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
झांकी के साथ बड़कागांव से पूर्व महादेव पहाड़ तक निकाली जायेगी कलश यात्रा

बुढ़वा महादेव पहाड़ में शिवरात्रि मेला का आयोजन किया जायेगा. बुढ़वा महादेव पहाड़ को कर्णपुरा क्षेत्र का सबसे ऊंची शिखर माना जाता है.

विज्ञापन

बुढ़वा महादेव पहाड़ में मेले की तैयारी पूरी

बड़कागांव. बुढ़वा महादेव पहाड़ में शिवरात्रि मेला का आयोजन किया जायेगा. बुढ़वा महादेव पहाड़ को कर्णपुरा क्षेत्र का सबसे ऊंची शिखर माना जाता है. इसी शिखर में बुढ़वा महादेव की मंदिर स्थापित है. यहां शिवरात्रि पूजा के दिन बुढ़वा महादेव मंदिर में भगवान शंकर, माता पार्वती, गणेश की पूजा की जायेगी. 36 देवियों की पूजा नीम के पेड़ के नीचे एवं हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना होगी. पहाड़ में शिवरात्रि मेला एवं पूजा करने के लिए बड़कागांव प्रखंड, केरेडारी प्रखंड, टंडवा प्रखंड, सिमरिया प्रखंड, इटखोरी प्रखंड, पतरातू प्रखंड, भुरकुंडा, रामगढ़, हजारीबाग से लोग आते हैं. इस मेले में शांति स्थापित करने के लिए एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है. बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता ने बताया कि राम जानकी मंदिर से झांकी के साथ शोभा यात्रा व कलश यात्रा निकाली जाेगी, जो बुढ़वा महादेव पहाड़ में मेले में तब्दील हो जायेगी. शोभायात्रा एवं बुढ़वा महादेव स्थल में भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. जागरण में धनबाद, रांची, कोलकाता के कलाकार भाग लेंगे. इसे सफल बनाने में बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता, संरक्षक शशि मेहता, अरविंद कुमार, भोला प्रसाद दांगी, विनोद प्रसाद दांगी, संयोजक जयशंकर मेहता, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, बिगल किशोर महतो, संजय कुमार, नर्सिंग प्रसाद, अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद, सचिव विकास कुमार, कोषाध्यक्ष शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता, उपाध्यक्ष विद्या अलंकार सत्यजीत, उपसचिव अवध किशोर कुमार, मनोरंजन मंत्री डॉ धनेश्वर प्रसाद, सहेस कुमार, उप मनोरंजन मंत्री सोहन मेहता, झांकी प्रभारी हुलास प्रसाद दांगी, मन्नू कुमार, पूजा प्रभारी विशेश्वर महतो, बंधन महतो, रामचंद्र महतो, पेयजल मंत्री दीपू कुमार, नागेश्वर कुमार, साफ सफाई मंत्री टुकेश्वर महतो मुख्य भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola