खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 7 सितंबर को बरही में JMM का धरना
27हैज7में- बैठक में उपस्थित झामुमो नेता | Prabhat Khabar Network
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में सात सितंबर को बरही प्रखंड मुख्यालय में धरना देने का निर्णय लिया है.
हजारीबागः झारखंड मुक्ति मोर्चा की हजारीबाग बरही प्रखंड समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को बरही प्रखंड मुख्यालय में हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लागू खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में सात सितंबर को बरही प्रखंड मुख्यालय में धरना देने का निर्णय लिया गया. साथ ही प्रखंड की सभी पंचायतों में जनजागरण अभियान चलाने पर सहमति बनी.
आपके शहर में
31 अगस्त को होगी प्रखंड कमेटी की बैठक
बैठक में बरही प्रखंड कमेटी की अगली बैठक 31 अगस्त को स्थानीय डाक बंगला में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और जनजागरण अभियान की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी.
ये भी पढ़ें- नापोखुर्द स्कूल में फिर लगेगी महात्मा गांधी और बिरसा मुंडा की प्रतिमा
पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा विरोध
बरही प्रखंड प्रभारी सह केंद्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने कहा कि केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का पंचायत स्तर तक विरोध किया जाएगा. जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को इस कानून के प्रावधानों और उसके प्रभावों की जानकारी दी जाएगी.
बैठक में जिला सहसचिव राजदेव यादव, देवानंद कुमार, प्रखंड अध्यक्ष दिनेश रविदास, प्रखंड सचिव साहेब अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष अख्तर अंसारी, जितेंद्र गिरी, मुंशी रजक, आनंद सिंह, चंद्रिका प्रसाद, ब्रह्मदेव सिंह, हर्ष भारद्वाज, नितेश कुमार और चंद्रिका रविदास समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
ये भी पढ़ें- सौंदा डी में आधी रात दो हाथियों का उत्पात, दुकान का शटर तोड़ा; ग्रामीणों में दहशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए