वोटर सूची में सुधार के लिए पहुंचे लोग, पंचायत भवन में लटका मिला ताला
भेलवारा पंचायत भवन के गेट पर लटका ताला | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के भेलवारा पंचायत में वोटर लिस्ट सुधार के लिए पहुंचे मतदाता परेशान, बीएलओ और कर्मचारी नदारद रहे. प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया.
हजारीबागः जिले में एसआईआर के तहत मतदाता सूची में पायी गयी त्रुटियों के सुधार की जिम्मेदारी सभी बीएलओ को सौंपी गयी है. इसके बावजूद बीएलओ और संबंधित कर्मियों की कथित लापरवाही के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मतदाता अपने जरूरी दस्तावेज लेकर निर्धारित समय और स्थान पर पहुंच रहे हैं, लेकिन कई जगह बीएलओ और कर्मचारी नदारद मिल रहे हैं.
आपके शहर में
दस्तावेज लेकर पहुंचे, पंचायत भवन में मिला ताला
गुरुवार को करीब 3:30 बजे सदर प्रखंड के भेलवारा पंचायत भवन में ऐसा ही मामला सामने आया. वोटर क्लेम में सुधार कराने के लिए कई महिला और पुरुष मतदाता आवश्यक दस्तावेज लेकर पंचायत भवन पहुंचे थे. लेकिन वहां ताला लगा हुआ था. काफी देर इंतजार के बाद भी संबंधित कर्मियों के नहीं पहुंचने पर मतदाताओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा.
मतदाताओं को एसआईआर के तहत नोटिस जारी कर सही दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद पंचायत भवन में ताला मिलने से मतदाताओं में नाराजगी देखी गई.
ये भी पढ़ें- शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी, अगले महीने से मिलेगा बढ़ा हुआ भुगतान
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जिला उपनिर्वाची पदाधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित बीएलओ और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. भेलवारा पंचायत के मुखिया सुरेश रविदास ने कहा कि सभी बीएलओ और उनसे जुड़े कर्मियों को निर्धारित समय तक पंचायत भवन में उपस्थित रहकर मतदाताओं से संबंधित कार्य पूरा करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए