लोकसभा की गलती विधानसभा में नहीं दोहरानी है : संजीव

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक बुधवार को झामुमो जिला कार्यालय में हुई.

विज्ञापन

झामुमो ने की लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक प्रतिनिधि, हजारीबाग हजारीबाग लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक बुधवार को झामुमो जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय सचिव सह जिला मुख्य संयोजक संजीव बेदिया ने की. संचालन जिला संयोजक मंडली सदस्य नीलकंठ महतो ने किया. संजीव बेदिया ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा चुनाव में हमलोगों ने जोरदार तरीके से इंडी गठबंधन उम्मीदवार जयप्रकाश भाई को समर्थन दिया. अब पांच माह बाद विधानसभा का चुनाव होना है. इस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लग जाना है. लोकसभा चुनाव की गलती विधानसभा में नहीं होनी चाहिए. नीलकंठ महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है उसका लाभ जनता उठायें. झामुमो युवा नेता गौरव पटेल ने कहा कि 2024 में पार्टी झारखंड में मजबूत सरकार बनायेगी. समीक्षा बैठक में चुरचू प्रखंड अध्यक्ष दीपनारायण महतो, डाडी प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो, विष्णुगढ़ अध्यक्ष कपितदेव चौधरी, बड़कागांव अध्यक्ष संजय सिंह, चौपारण अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह, केरेडारी अध्यक्ष दिनेश पासवान, कटकदाग अध्यक्ष सुलेंद्र बांडो, कटकमंसांडी अध्यक्ष राजा खान, बरकट्ठा अध्यक्ष कुद्दुस अंसारी, सलीम अंसारी, नईम राही, निसार अहमद, देवीराम हेंब्रोम, बबुन हांसदा, सरफराज अंसारी, सचिव जयप्रकाश केसरी, देवानांद कुमार, लखी राम मांझी, आनंद मरांडी, रवि कुमार सिंह, यासीन खान, मनोहर राम, ब्रह्मदेव कौसर अहमद, बाबूलाल मुर्मू, विनोद रविदास, महेश्व विश्वकर्मा, नंदू राम, तराना प्रवीण, रीना देवी, श्वेता दुबे, विनय कुमार दास, चंदन सिंह, रामप्रवेश सिंह, सीलम अंसारी, कमाल कुरैशी, श्याम प्रसाद, नजीर अहमद, संदीप कुमार नायक, उज्जवल कुमार सिंह, बबन हांसदा, वीरेंद्र राणा, सरफराज अहमद, संजय कुमार सिंह, ममता कुमारी, अनिता देवी, सबिता देवी, पूजा देवी, विनीता देवी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola