अवैध कोयला लदे दो ट्रक जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अवैध कोयला लदे दो ट्रक जेएच 02 एक्स 7366 और जेएच 02 एके 2363 को मुफ्फसिल पुलिस ने रविवार की सुबह जब्त की

विज्ञापन

हजारीबाग.

अवैध कोयला लदे दो ट्रक जेएच 02 एक्स 7366 और जेएच 02 एके 2363 को मुफ्फसिल पुलिस ने रविवार की सुबह जब्त की. गिरफ्तार आरोपियों में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र बनासो के कौशर अंसारी, शेर घाटी के मो अंसार व संजय पासवान शामिल है. थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने बताया कि एसपी अरविंद कुमार सिंह के सूचना पर दोनों ट्रक को विष्णुगढ़-हजारीबाग पथ स्थित मेरु के समीप से जब्त हुआ है. पकड़े गए ट्रक चालकों ने पुलिस को बताया कि विष्णुगढ़ के नरकी जंगल से कोयला को उठाव कर डेहरी ले जा रहे थे. कोयला लदे जब्त ट्रक और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. दोनों ट्रक में लगभग 100 टन कोयला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola