नवोदय विद्यालय बोंगा में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शुरू
Updated at : 18 May 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में शनिवार को 22 झारखंड एनसीसी बटालियन का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शुरू हुआ.
विज्ञापन
हजारीबाग.
जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में शनिवार को 22 झारखंड एनसीसी बटालियन का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शुरू हुआ. शिविर में 502 कैडेटस हिस्सा ले रहे हैं. इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. शिविर में इन विद्यार्थियों को मानसिक, शरीरिक व संपूर्ण विकास के लिए ट्रेनिंग दी गयी. कमान अधिकारी कर्नल हरमीत सिंह ने सेशन में कैडेटस को विश्वास दिलाया की शिविर में सभी लोग कुछ न कुछ सीख कर स्ट्रांग कैडेटस बनने की दिशा में प्रशिक्षण में मिली जानकारी का इस्तेमाल करेंगे. 10 दिनों में कैडेटस को मैप रीडिंग, फायरिंग, परेड, खेलकूद, फिजिकल ट्रेनिंग के अतिरिक्त व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया जायेगा. प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेटस को बधाई दी. उन्होंने कहा यह प्रशिक्षण आपके आने वाले दिनों में बेहतर नागरिक बनने में मदद करेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




