ePaper

माहवारी स्वच्छता दिवस पर निकाली रैली

Updated at : 28 May 2024 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
माहवारी स्वच्छता दिवस पर निकाली रैली

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में माहवारी स्वच्छता दिवस पर रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

बरकट्ठा.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में माहवारी स्वच्छता दिवस पर रैली निकाली गयी. रैली की शुरुआत चिकित्सक डॉ निशांत बेक ने की. बीटीटी प्रकाश पंडित के नेतृत्व में निकाली गई रैली अस्पताल से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय, बरकट्ठा चौक, डाकडीह होते हुए पुन: लौट गयी. उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को माहवारी स्वच्छता के विषय पर जागरूक करना था. चिकित्सा प्रभारी डॉ रत्ना रानी कुंज ने बताया कि माहवारी एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है. इस पर किसी भी तरह का अंधविश्वास अथवा झिझक नहीं रखना चाहिए. उन्होंने इस विषय पर खुलकर बात करने पर जोर दिया. कहा कि माहवारी के दौरान स्वच्छता न रखने से महिलाओं में कई तरह की बीमारी और समस्या होने की आशंका बनी रहती है. डॉ निशांत बेक ने कहा कि मासिक धर्म का होना कोई अपराध नहीं है. कार्यक्रम सफल बनाने में चिकित्सा प्रभारी डॉ रत्ना रानी कुंज, बीपीएम रंजीत कुमार सिंह, प्रधान सहायक सोनी रविदास, एमपीडब्ल्यू दीपेश कुमार, जस्टिन बिगहा, चंदन कुमार, सहिया दीदी पार्वती देवी, सायरा खातून, कंचन देवी, पूनम देवी, शैली देवी, सहिया साथी सुनीता देवी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola