ePaper

झारखंड को जवाहरलाल नेहरू से मिली कई सौगातें, पढ़िए ये खास आर्टिकल

Updated at : 27 May 2025 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
Jawaharlal Nehru

Jawaharlal Nehru

Jawaharlal Nehru: झारखंड के हजारीबाग जिले के लिए जवाहरलाल नेहरू का अमूल्य योगदान रहा है. भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के पहले बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डिवीसी) की शुरुआत इसी क्षेत्र में हुई. इसके अलावा भी राज्य को नेहरू से कई सौगातें मिली है.

विज्ञापन

Jawaharlal Nehru| बरही, जावेद इस्लाम: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज उनकी 61वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश नमन कर रहा है. झारखंड के हजारीबाग जिले के लिए जवाहरलाल नेहरू का अमूल्य योगदान रहा है. भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के पहले बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डिवीसी) की शुरुआत इसी क्षेत्र में हुई.

तिलैया डैम पर बना डिवीसी का पहला जलाशय

डिवीसी का पहला जलाशय तिलैया डैम, बरही के 56 गांवों की जमीन पर बना है. यही पर 4 मेगावाट के जलविद्युत उत्पादन संयंत्र के निर्माण हुआ. आजादी के तुरंत बाद वर्ष 1948 में जवाहरलाल नेहरू ने इसका शिलान्यास किया था. और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 21 फरवरी 1953 को उन्होंने ने ही इसका उद्घाटन किया.

उद्घाटन कार्यक्रम में नांव से पहुंचे थे नेहरू

उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जवाहरलाल नेहरू जवाहर घाट से बांध तक नांव से गये थे. उनके लिए जवाहर घाटी में सड़क से नीचे डैम के पानी तक पत्थर की खूबसूरत सीढ़ी का निर्माण किया गया था, जिससे नीचे उतर कर वे डैम में नांव तक गए थे. हालांकि एन एच-31 के चार लेन चौड़ीकरण के क्रम में सीढ़ी को तोड़ दिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

रांची से पटना जाने वाले मुख्य मार्ग का किया था उद्घाटन

रांची से पटना जाने वाले मुख्य मार्ग पर और तिलैया डैम के ऊपर बने सड़क पुल का उद्घाटन भी जवाहरलाल नेहरू ने ही किया था. और उसी वक्त से इस सेतु का नाम जवाहर पुल रखा गया. यह पुल हजारीबाग को कोडरमा से जोड़ता है. इसके अलावा एनएच 31 पर बरही से उरवां तक करीब 7 किलोमीटर लंबी घाटी का नामकरण भी उन्हीं के नाम पर जवाहर घाटी रखा गया है.

मनोरम जवाहर घाट

चाचा नेहरू पार्क हो चुका है जर्जर

नेहरू की स्मृति में जवाहर पुल के उत्तर में जवाहर पार्क और डैम के दक्षिण-पूर्व में ग्राम माधवपुर के पास खूबसूरत चाचा नेहरू पार्क का निर्माण कराया गया था जो आज भी मौजूद है. हालांकि उचित रख-रखाव के अभाव में पार्क की स्थिति जर्जर हो चुकी है.

पंडित नेहरू की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग

बरही व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कपिल केशरी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में एनएच 31(नया नंबर 20) पर जवाहर घाटी में उनकी एक विशाल प्रतिमा लगाने, जवार घाटी को पर्यटन स्थल में विकसित करने तथा चाचा नेहरू पार्क व जवाहर पार्क का जीर्णोद्धार किए जाने की मांग की है.

नेहरू के नाम पर पुस्तकालय बनाने की मांग

नेहरू विचार मंच की मांग है कि डिवीसी प्रबंधन पंडित नेहरू के नाम पर एक पुस्तकालय की स्थापना करें, जहां नेहरू की सारी किताबें पढ़ने के लिए उपलब्ध हो. इसके अलावा महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह सहित सभी स्वतंत्रता सेनानीयों और महान हस्तियों की पुस्तकें भी पुस्तकालय में रखी जायें.

इसे भी पढ़ें

JAC Board 10th Result 2025 District Wise: झारखंड बोर्ड 10वीं में कोडरमा अव्वल, देखें जिलेवार लिस्ट

आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

रांची में बेटे की घिनौनी करतूत से शर्मसार पिता ने की आत्महत्या, वट सावित्री की पूजा कर रही पत्नी का उजड़ गया सुहाग

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola