सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण की जांच
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 19 Jun 2025 11:25 PM
अतिक्रमण कारियों से मांगा गया कागजात
हजारीबाग. चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत खाता 48, प्लॉट 521 व 231 कुल रकबा 2.60 एकड़ में बन रहे मकानों की जांच उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड के सीआइ और अमीन ने की. इसमें पाया गया कि गैरमजरूआ खास जमीन पर कई लोगाें ने अतिक्रमण कर रखा है. पदाधिकारियों ने अतिक्रमण कारियों से कागजात की मांग की है. कागजात नहीं देने पर जमीन खाली करने का निर्देश दिया है. क्या है मामला : गैरमजरूआ खास जमीन पर पक्का मकान बनाये जाने, मध्य विद्यालय चरही के आसपास की जमीन पर अतिक्रमण, तहसील भवन का निजी उपयोग करने, सरकारी कुआं का निजी उपयोग, सार्वजनिक शौचालय का निजी उपयोग व शिव मंदिर के आसपास अतिक्रमण से संबंधित शिकायत उपायुक्त के जनता दरबार में ग्रामीणों ने की थी. साथ ही जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी. बताया था कि गैरमजरूआ जमीन पर अतिक्रमण से बैसाख पूर्णिमा के दिन लगनेवाले मंडा मेला में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा मध्य विद्यालय चरही के बच्चों को खेलकूद में परेशानी हो रही है. जगह नहीं रहने के कारण स्कूल के बच्चे खेल में रुचि नहीं ले पा रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से इसकी कई बार लिखित शिकायत की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










