बाइक दुर्घटना में इंटर के परीक्षार्थी की मौत

Updated:
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में इंटर के परीक्षार्थी की मौत

दो घायल परीक्षार्थियों की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव-बादम पथ पर ब्लैकबेरी होटल के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में इंटर के परीक्षार्थी ऋषि कुमार (17 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि दो छात्र पंकज राणा व पंकज गंझू घायल हो गये. घटना शुक्रवार की है. तीनों बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय के आर्ट्स के विद्यार्थी हैं व इंटर की परीक्षा देने कर्णपुरा महाविद्यालय जा रहे थे. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद ऋषि कुमार (पिता भोला राणा) की मौत हजारीबाग ले जाने के क्रम में हो गयी. वह बड़कागांव के तलसवार गांव का रहने वाला था. वहीं पंकज राणा (ग्राम तलसवार) एवं पंकज गंझू (ग्राम कोयलांग, टोला दीपदाहा) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दुर्घटना हुई. दुर्घटना में ऋषि कुमार के कई दांत टूट गये थे. जीभ कट गया था तथा शरीर के कई हिस्से में चोटें आयी थी. वह भोला राणा का द्वितीय पुत्र था. उसकी मौत से गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola