घायल की इलाज के दौरान मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
घायल की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
बरकट्ठा : ग्राम गैडा बनपुरा मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी हो कि जतघघरा निवासी सुखदेव यादव (32) पिता-स्व बाबू महतो 27 जून को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उनकी मौत मेडिका, रांची में इलाज के दौरान 29 जून की शाम हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव मृतक सुखदेव यादव के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया. साथ ही आश्रितों को मुआवजा दिलाने के लिए अधिकारियों से बात की. मौके पर जगलाल यादव, राहुल यादव, मनोज कुमार यादव, रामशंकर यादव आदि उपस्थित थे.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन