अवैध शराब कारोबारी रांची से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबारी रांची से गिरफ्तार

10 लाख की अवैध शराब बरामदगी का मामला

विज्ञापन

कटकमसांडी. हजारीबाग एडिशनल एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में कटकमसांडी पुलिस ने पांच फरवरी को एक कार से 10 लाख की अवैध शराब जब्त कर चालक अमर कुमार (ग्राम अंबा, थाना आमस, जिला गया, बिहार) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके तीन दिन बाद एडिशनल एसपी अमित कुमार की सक्रियता से इस अवैध शराब के मुख्य कारोबारी इरबा, रांची निवासी विजय कुमार (पिता सरयू महतो) को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पांच फरवरी को सूचना के आधार पर कटकमसांडी थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान के दौरान कार (बीआर04जे-1625) को रोककर तलाशी ली गयी थी. तलाशी में कार की डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखी गयी विदेशी शराब बरामद की गयी थी. बरामद शराब में रॉयल चैलेंज कंपनी की 750 एमएल की 110 बोतल एवं ब्लेंडर प्राइड कंपनी की 750 एमएल की 90 बोतल शामिल है. पुलिस ने उक्त कार को जब्त कर लिया था.

फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया

बरही. बरही थाना की पुलिस ने फरार अभियुक्त कयूम अंसारी (पिता स्व अशर्फी मियां) के ग्राम बधियाजवाड़ स्थित उसके घर पर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया. यह कार्रवाई हज़ारीबाग न्यायालय के आदेश पर की गयी. हजारीबाग सदर थाना कांड संख्या 901/15 के फरार अभियुक्त क्यूम अंसारी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola