भारी वाहन नो इंट्री का कर रहे हैं उल्लंघन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बड़कागांव मुख्य चौक में भारी वाहन नो इंट्री समय का उल्लंघन कर रहे हैं. इन भारी वाहनों के कारण बड़कागांव में आये दिन बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
बड़कागांव. बड़कागांव मुख्य चौक में भारी वाहन नो इंट्री समय का उल्लंघन कर रहे हैं. इन भारी वाहनों के कारण बड़कागांव में आये दिन बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है. जिसमें अब तक कई लोगों की जान चली गयी है. पुलिस की उदासीनता के कारण स्थानीय लोगों को नो इंट्री के समय में आवागमन कर रहे भारी वाहनों को रोकना पड़ा रहा है. लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह बच्चे ट्यूशन एवं शिक्षण संस्थान आना जाना करते हैं. नो इंट्री के समय में भारी वाहनों के प्रवेश होने से विद्यार्थियों के साथ बड़ी दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है. ये वाहन बड़कागांव के आबादी वाली सड़कों से होकर गुजरता हैं. नो इंट्री का शक्ति से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन इस ओर विशेष ध्यान दें. ताकि लोग सड़क दुर्घटना से बच सकें. बड़कागांव मध्य पंसस रितेश ठाकुर एवं सिविल सोसाइटी बड़कागांव के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से नो एंट्री के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन