Hazaribagh: बड़कागांव में लूटपाट और गोलीबारी की घटना के विरोध में दुकानें बंद, धरने पर बैठे पूर्व विधायक

धरने पर बैठे पूर्व विधायक लोकनाथ महतो और अन्य
Hazaribagh: बड़कागांव में पिछले दिनों नंदिनी ज्वेलर्स से 25 लाख रुपये के जेवरातों की लूट और फायरिंग की घटना के विरोध में दुकानें बंद रही. लोगों ने विरोध में धरना प्रदर्शन भी किया.
संजय सागर
Hazaribagh: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड डेली मार्केट स्थित नंदिनी ज्वेलर्स के मालिक प्रभु प्रसाद सोनी से 7 फरवरी को 25 लाख रुपये के आभूषणों की लूट और गोलीबारी के विरोध में 9 फरवरी को बड़कागांव बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं. बंद से केवल मेडिकल दुकानों को मुक्त रखा गया. दैनिक बाजार मुख्य चौक, ऊपर चौक, बसरिया मोहल्ला रोड, कृषक चौक, टंडवा रोड, बादम रोड में सभी प्रकार की दुकानों को उसके मालिकों ने स्वेच्छा से बंद रखा. डेली मार्केट में धरना प्रदर्शन किया गया. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो अपने समर्थकों के साथ धरने पर भी बैठे और प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की.
आंदोलनकारियों से मिले एसडीपीओ और इंस्पेक्टर
बंद कराने वाले और धरना देने वालों से डेली मार्केट में एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार मिले और उन्हें समझाने का प्रयास किया. दोनों ने स्थानीय लोगों से बंद को वापस लेने का आग्रह किया. आंदोलनकारियों को एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि आपकी मांगों को सीनियर अधिकारियों के पास रखा जाएगा. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. उम्मीद है बहुत जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि एनटीपीसी से बात कर महत्वपूर्ण स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके बाद ग्रामीणों ने चार सूत्री लिखित मांग पत्र एसडीपीओ को सौंपा.
क्या है मुख्य मांगें
बंद करने वाले आंदोलनकारियों द्वारा लिखित रूप से प्रशासन से चार मांग की गई. मांग पत्र एसडीपीओ पवन कुमार को दिया गया. मांग पत्र में लुटेरों की अवलंब गिरफ्तारी. घटना का उद्भेदन, बड़कागांव के हर चौक चौराहे और दैनिक बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगाने, डीसी के आदेश अनुसार लगाए गए नो एंट्री का हर दिन सख्ती से पालन किया जाए. पत्र में यह भी लिखा गया है कि उपरोक्त मांगे पूरी नहीं होगी तो पुनः प्रदर्शन किया जाएगा. मांग पत्र में दर्जन लोगों का संयुक्त हस्ताक्षर है. इस मांगपत्र की प्रतिलिपि डीसी, एसपी, डीएसपी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं इंस्पेक्टर को दी गई.
ये लोग रहे मुख्य रूप से शामिल
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, स्वर्णकार समाज के प्रखंड अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता रामसेवक सोनी, शशि कुमार मेहता, सिविल सोसाइटी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भाजपा नेता सरोज सोनी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, पूर्व मुखिया बिशुन रजक, सरोज सोनी, रवि सोनी, रूपेश सोनी, आशीष कुमार सोनी, प्रभु प्रसाद सोनी ने किया.
इसके अलावा बंद को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनिल प्रसाद दांगी, संजय कुमार, दीपक ठाकुर, पप्पू सोनी, शिव कुमार सोनी, सुरेंद्र कुमार मेहता, वीरेंद्र मेहता, महेश कुमार, रामेश्वर राम, दामोदर प्रसाद मेहता, सरोज मेहता, रामू महतो, विशंभर ठाकुर, विशंभर ठाकुर, राजू साव, बद्री सोनी, विमल कुमार महतो, रवि सोनी, शंभू कुमार सोनी समेत दर्जनों लोगों का योगदान रहा.
ये भी पढ़ें…
खूंटपानी हॉर्टिकल्चर कॉलेज में दूसरे राज्यों के छात्रों का भी होगा दाखिला, आईसीएआर से मिली मंजूरी
नोवामुंडी में शॉर्ट सर्किट से हाईवा में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




