Hazaribagh News: कंजन वरवा ने संभाला अपर आयुक्त का पदभार, बीते 6 महीने से खाली था पद

Updated:
विज्ञापन

कंचन वरवा का स्वागत करते अधिकारी

Hazaribagh News : राज्य-कर विभाग हजारीबाग प्रमंडल में अपर आयुक्त (अपील) के पद पर कंजन वरवा की पोस्टिंग की गयी. आज 23 जून को उन्होंने पदभार ग्रहण किया. मालूम हो 31 जनवरी 2025 को सुषमा सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद से अपर आयुक्त (अपील) का पद छह महीने से खाली था.

विज्ञापन

Hazaribagh News| हजारीबाग, आरिफ : राज्य-कर विभाग हजारीबाग प्रमंडल में अपर आयुक्त (अपील) के पद पर कंजन वरवा की पोस्टिंग की गयी. आज 23 जून को उन्होंने पदभार ग्रहण किया. कार्यालय पहुंचते ही कंजन वरवा का अधिकारी एवं कर्मियों ने स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यालय में अपील से जुड़े आवेदन का निपटारा समय सीमा पर पूरा किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

6 महीने से खाली था पद

मालूम हो 31 जनवरी 2025 को सुषमा सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद से अपर आयुक्त (अपील) का पद छह महीने से खाली था. पद खाली रहने के कारण कार्यालय का कामकाज काफी प्रभावित हो रहा था. साथ ही आवेदक भी काफी परेशान थे.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

इन पदों पर भी कार्यरत है कंचन वरवा

कंजन वरवा धनबाद प्रमंडल में अपर आयुक्त (अपील) के पद पर कार्यरत हैं. इसके अलावा उन्हें संथाल परगना प्रमंडल दुमका में अपर आयुक्त (अपील) का प्रभार मिला है. विभागीय आदेश के बाद कंचन वरवा को हजारीबाग प्रमंडल का भी अपर आयुक्त (अपील) का प्रभारी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें

Admission : नेतरहाट समेत चार आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिये कैसे मिलेगा एडमिशन

Hazaribagh News: चैन की नींद सो रहे थे पति-पत्नी, अचानक गिरा घर का छत, दबकर दंपति की मौत

झारखंड के सुदूर गांवों में पर्दे से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की कहानियां लिख रहीं महिलायें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola