हजारीबाग में शिक्षा से दूर बच्चे जुड़ेंगे स्कूल से, 25 अप्रैल से चलेगा बैक-टू-स्कूल कैंपेन

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

cm school of excellence hazaribagh

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले में बैक टू स्कूल कैंपेन 25 अप्रैल से चलेगा. इसके लिए पहले जिला स्तर और फिर बाद में प्रखंड स्तर पर बैठक होगी. इसका उद्देश्य स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों को वापस शिक्षा से जोड़ना है.

विज्ञापन

हजारीबाग, आरिफ: हजारीबाग जिले के सभी सरकारी स्कूल में 25 अप्रैल से 10 मई तक बैक-टू-स्कूल कैंपेन चलेगा. इसमें शिक्षा से दूर रहने वाले पांच से 18 आयु वर्ग के बच्चों के स्कूल में ठहराव और उनके नामांकन पर जोर दिया जायेगा. बता दें कि जिले में कक्षा एक से 12वीं के लगभग 1800 से अधिक स्कूल हैं. राज्य स्तर पर बैक-टू-स्कूल कैंपेन की शुरुआत 21 अप्रैल से हुई है. 25 अप्रैल को बैक-टू-स्कूल कैंपेन शुरू करने से पहले जिला स्तर पर डीसी एवं प्रखंड स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक होगी.

जिला स्तरीय बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी होंगे शामिल

जिला स्तरीय बैठक में जनप्रतिनिधि के अलावा सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ एवं शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे. वहीं, प्रखंड स्तरीय बैठक में जनप्रतिनिधि के अलावा प्रखंड स्तरीय सभी शिक्षा अधिकारी और पदाधिकारी शामिल होंगे.

Also Read: रांची नगर निगम में हुआ रिकॉर्ड तोड़ टैक्स कलेक्शन, इन क्षेत्र के लोगों ने दिया सबसे अधिक टैक्स

बैक-टू-स्कूल कैंपेन को जानिए

बैक-टू-स्कूल कैंपेन चलाकर शिक्षा से दूर रहने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़ना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. गांव और पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि और अन्य सभी शिक्षा प्रेमियों के सहयोग से विद्यार्थियों के स्कूल में ठहराव एवं उनके नामांकन पर जोर दिया जायेगा. हर बच्चे को मिले शिक्षा और शिक्षित समाज के निर्माण को लेकर कार्य किए जाएंगे. शिक्षा अधिकारी बैक-टू-स्कूल कैंपेन का प्रसार-प्रसार करेंगे. प्रचार प्रसार के लिए विभाग ने जिला को लाखों रुपये आवंटित किया है.

समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाये जा रहे हैं ये कार्यक्रम

समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में लगातार शिक्षक-अभिभावक दिवस, मुखिया सम्मेलन, व्यावसायिक शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का संचालन, निपुण भारत कार्यक्रम, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, खेलो झारखंड जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं. इसके बाद भी कई बच्चे अभी भी स्कूल से दूर हैं. इन बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए बैक-टू-स्कूल कैंपेन को प्रभावी बनाया गया है.

Also Read: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड से यूपी जाने वाली कई ट्रेनें 25 अप्रैल से रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

क्या कहते हैं डीईओ

पूरे जिले में 25 अप्रैल से 10 मई तक बैक-टू-स्कूल कैंपेन कार्यक्रम चलेगा. इसमें एक-एक बच्चे को स्कूल से जोड़ा जायेगा.

प्रवीन रंजन, डीईओ सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, हजारीबाग.
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola