हजारीबाग: झारखंड के खनिज और अधिकारों की लड़ाई तेज करेगी कांग्रेस, इको सेंसिटिव जोन के 218 गांवों का मुद्दा उठाया

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जेपी भाई पटेल ने की बैठक

कांग्रेस ने झारखंड के खनिज संपदा, इको सेंसिटिव जोन के 218 गांवों में विकास योजनाओं की देरी और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर अपनी लड़ाई तेज करने का ऐलान किया है. पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता दिखाने की मांग की है.

विज्ञापन

हजारीबाग: कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्ण बल्लभ आश्रम में रविवार को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जेपी भाई पटेल ने की. बैठक में झारखंड के हितों, खनिज संपदा, इको सेंसिटिव जोन और छात्रों पर दर्ज मुकदमों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि 27 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस की ओर से मंदिर चंदा चोरी मामले की जवाबदेही के साथ खान एवं खनिज विधेयक 2024 से जुड़े झारखंड के हितों, खनिज संपदा और राज्य के अधिकारों के मुद्दे को देशभर में प्रमुखता से उठाया गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के हितों को किसी भी स्थिति में नुकसान नहीं होने दिया जायेगा.

218 गांवों में विकास योजनाएं शुरू नहीं होने पर नाराजगी

जिलाध्यक्ष जेपी भाई पटेल ने कहा कि हजारीबाग जिले के इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत आने वाले 218 चयनित गांवों में अब तक विकास योजनाओं की शुरुआत नहीं हुई है. केंद्र और राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संवेदनशील रवैया अपनाते हुए इन क्षेत्रों में विकास योजनाएं जल्द शुरू कराने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि योजनाओं का काम शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी. बैठक में छात्रों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की गयी.

मौके पर सचिव अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, भीम कुमार, नवीन कुमार, रेणु कुशवाहा, शैलेंद्र यादव, विजय यादव, आबिद अंसारी, देवराज कुशवाहा, रजी अहमद, दिगंबर मेहता, मो जाबीर, अभिषेक कुशवाहा, साजिद अली खान, परवेज अहमद और मीडिया प्रभारी निसार खान समेत अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola