हजारीबाग: सात्विक भोजन और योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा, नशे से रहें दूर : डॉ आर.सी. मेहता
संबोधित करते डॉ आर. सी. प्रसाद
ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन ने हजारीबाग में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कांग्रेस प्रमंडलीय स्वास्थ्य अध्यक्ष डॉ. आरसी मेहता ने सात्विक भोजन, स्वच्छ जल और नियमित योग-व्यायाम को बीमारियों से बचाव का अचूक उपाय बताया.
हजारीबाग: ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन की ओर से रविवार को इचाक के मुखिया जी रेस्टोरेंट सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रमंडलीय स्वास्थ्य अध्यक्ष डॉ आरसी मेहता ने कहा कि सात्विक भोजन, स्वच्छ जल और नियमित योग-व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाये तो कई बीमारियों से बचाव संभव है.
आपके शहर में
डॉ मेहता ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उन्होंने कहा कि पहले दूषित पानी के कारण हैजा, डायरिया, पेचिश, पीलिया और टाइफाइड जैसी कई बीमारियां आम थीं. जागरूकता बढ़ने और स्वच्छ पानी के इस्तेमाल से इन बीमारियों के मामलों में कमी आयी है.
उन्होंने लोगों से पौष्टिक एवं सात्विक शाकाहारी भोजन करने, नियमित व्यायाम और योग करने, पर्याप्त नींद लेने तथा तनाव कम रखने की अपील की. साथ ही शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने पर जोर दिया.
डॉ मेहता ने कहा कि स्वच्छ जल, संतुलित भोजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए