राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलई को

Updated:
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय के न्याय सदन भवन में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा.

विज्ञापन

हजारीबाग.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय के न्याय सदन भवन में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा. यह जानकारी प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने पत्रकार सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से धिक मामलों का निपटारा हो. इसके लिए 24 जून से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. 29 जून को विशेष लोक अदालत लगेगी. जिसमें भूमि व राजस्व संबंधी विवादों का निपटारा होगा. उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकार के प्रयासों से लगातार लंबित वादों का निपटारा किया जा रहा है. लोगों तक लोक अदालत के महत्व को पहुंचाने का काम प्राधिकार कर रही है. प्राधिकार यह भी बताने का प्रयास कर रही है कि लोक अदालत आपसी सहमति से बिना खर्च के मुकदमों का निपटारा होता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola