सद्भावना विकास मंच को एसपी ने सम्मानित किया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 5:14 PM

विज्ञापन

रामनवमी पर्व में शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखनेवालों को एसपी अरविंद कुमार सिंह ने सद्भावना विकास मंच के सदस्यों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

हजारीबाग.

रामनवमी पर्व में शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखनेवालों को एसपी अरविंद कुमार सिंह ने सद्भावना विकास मंच के सदस्यों को सम्मानित किया. एसपी ने कहा कि सद्भावना विकास मंच विगत आठ वर्षों से प्रत्येक पर्व त्योहार में शहर में शांति और अमन का वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहा है. इनकी टीम प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रत्येक पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोगी की भूमिका अदा करती है. इस अवसर पर सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष इरफान अहमद उर्फ काजू, महताब आलम, मकसिर आलम, शोएब खान, शोएब अख्तर, दीपक कुमार, जेपी जैन, शिवली अहमद, खेसाल अहमद, सरदार रम्मी सिंह, अली खान, परवेज आलम, शाहिद खान, टिंकू खान, अशोक अग्रवाल व अन्य को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola