विशेष लोक अदालत में सलटाये गये 17 मामले
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को दुर्घटना दावा के लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत लगी.
विज्ञापन
हजारीबाग.
विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को दुर्घटना दावा के लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत लगी. इसके सतह मामलों का निष्पादन दावा-कर्ता व विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों के बीच आपसी सहमति से हुई. इसमें एक 11 वर्ष पुराने लंबित मामलों का निपटारा कराने में दुर्घटना दावा प्राधिकार के न्यायिक पदाधिकारी दीपक मलिक की भूमिका महत्वपूर्ण रही. उनके प्रयास से दावा कर्ताओं को तारीखों पर अदालत आने से निजात मिली हैं. मालूम हो कि लोक अदालत में दुर्घटना दावा के 54 मामले आये थे. जिसमें 17 मामलों का निपटारा कर दिया गया. इस लोक अदालत को सफल बनाने में प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सत्यप्रकाश सिन्हा की भूमिका रही. इन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन के लिए लगातार न्यायिक पदाधारिकारियों को दिशा निर्देश देने का काम किया. इस लोक अदालत में पक्षकारों के अलावा सभी बीमा कंपनियों के पदधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे. जानकारी प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने दी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन