मोबाइल सी-विजिल एप से आदर्श आचार संहिता की शिकायत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकता है.
विज्ञापन
हजारीबाग.
लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकता है. लोकसभा चुनाव को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी दी है. यह मोबाइल एप मतदाताओं के लिए बनाया गया है. शिकायत मिलने के बाद 100 मिनट के अंदर आम नागरिक द्वारा शिकायत दर्ज की जानकारी व कार्रवाई की रिपोर्ट मिल जायेगी. सी-विजिल एप से कई मामलों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसमें चुनाव प्रचार के दौरान धनराशि वितरण, उपहार, कूपन वितरण, शराब वितरण, पैसा बांटने, महिलाओं को साड़ी बांटने और अन्य प्रकार के प्रलोभन देने की शिकायत कर सकते हैं. बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाने, बिना अनुमति बैठक करने, प्रचार गाड़ी घुमाने, धार्मिक और उन्मादि भाषण देकर मतदाताओं को लुभाने और डराने की शिकायत इस एप पर कर सकते हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन