विधानसभा को लेकर चर्चा, संगठन मजबूती पर विचार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी संजय मेहता से मिलकर मांडू विधानसभा क्षेत्र से मिले मत की जानकारी दी.
विज्ञापन
हजारीबाग.
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने रविवार को जेबीकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी संजय मेहता से मिलकर मांडू विधानसभा क्षेत्र से मिले मत की जानकारी दी. समाजसेवी सह युवा क्रांतिकारी अभिषेक कुमार महतो के नेतृत्व में मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की. अभिषेक कुमार महतो ने बताया कि पांच माह बाद विधानसभा का चुनाव है्. इसके लिए क्षेत्र के प्रत्येक गांवों में संगठन को मजबूत बनाना है. टाइगर जयराम महतो के विचारों को घर-घर जाकर जानकारी देना है. प्रत्येक गांवों में महिलाओं व युवाओं को जोडने का काम लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद शुरू कर किया जायेगा. राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में जेबीकेएसएस की सरकार बने इसको लेकर जोर-शोर से काम किया जायेगा. प्रत्याशी संजय मेहता ने कहा कि सभी युवा, महिला, बुजुर्ग मिलकर विधानसभा की तैयारी में जुट जाये. मौके पर कई जेबीकेएसएस के सदस्य शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










