बड़कागांव के स्कूलों में बांटे गये अल्बेंडाजोल

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार के नेतृत्व में बड़कागांव प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में एल्बेंडाजोल टैबलेट का वितरण किया गया.

विज्ञापन

बड़कागांव.

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार के नेतृत्व में बड़कागांव प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में एल्बेंडाजोल टैबलेट का वितरण किया गया. शुरुआत बड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार द्वारा की गयी. एक से दो वर्ष के बच्चों को आधा टैबलेट खाना है. जबकि दो वर्ष से 19 वर्ष के किशोर व किशोरियों को एक टैबलेट खाना है. सहिया साथी सीमा देवी, सहिया उषा देवी, चंचला देवी, मंजू देवी ने भी बच्चों के बीच एल्बेंडाजोल टेबलेट का वितरण किया. मौके पर शिक्षक विनोद रजक, हेमेंद्र कुमार, मुनेश कुमार राम, रामवृक्ष राम, कमलेश श्रीवास्तव, देवनाथ कुमार, तुलसी कुमार, जमशेद अंसारी, कैंसर अंजुम, कार्तिक सोनी, नकुल महतो, बिना साहू, नीलू कुमारी, निधि कुमारी सिन्हा, चंद्रामती वर्मा, शकुंतला कुमारी, रजनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, बसंती देवी, संतोषी कुमारी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola