रंगदारी व मारपीट मामले में पांच पर प्राथमिकी
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 18 Jun 2025 11:21 PM
घायल के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी
हजारीबाग. जिले के कटकमदाग थाना में रंगदारी मांगने एवं मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. मामला खिरगांव खान रोड निवासी घायल मो शोएब के बयान पर दर्ज किया गया है. मामले में रांची रातू रोड निवासी पीयूष पांडेय, रांची हरमू के आयुष रंजन सिंह, हजारीबाग दीपूगढ़ा के रौनक सिंह, कटकमदाग ढेंगुरा के मोंटी मियां और जितेंद्र वर्मा आरोपी बनाये गये हैं. मारपीट की घटना 16 जून की शाम की है. जानकारी के अनुसार कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियावां गांव स्थित विजय सिंह की एग्रीमेंट की गयी जमीन पर बाउंड्री वॉल का कार्य हो रहा था. कार्य पूरा होने के बाद मो शोएब, धर्मेंद्र सिंह एवं सुमन वर्मा जमीन के नजदीक कुआं के समीप खड़े थे. आरोप है कि इसी बीच उक्त आरोपी अपने वाहन से उतरकर देशी कट्टा लहराते हुए तीनों के साथ मारपीट करने लगे. इसके पूर्व विजय सिंह से 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी. रंगदारी नहीं दिये जाने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. मारपीट में घायल मो शोएब, धर्मेंद्र सिंह एवं सुमन का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










