सरकारी शराब दुकान में मारपीट, पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 22 Jun 2025 11:05 PM
पुलिस तीनों नाबालिग को थाना ले आयी, पीआर बांड पर छोड़ा
हजारीबाग. हुरहुरू स्थित सरकारी शराब दुकान में नशे में धुत्त युवकों ने 21 जून की देर रात मारपीट की. इसकी सूचना मिलते ही वहां बड़ाबाजार पुलिस पहुंची. पुलिस मामला शांत कराने का प्रयास करने लगी, तो युवक पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगे. इसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन युवकों व एक स्कॉर्पियो को थाना ले गयी. रात भर तीनों को थाना में रखने के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. थाना प्रभारी बिट्टु रजक ने बताया कि नशे की हालत युवक सरकारी शराब दुकान में मारपीट और हो-हंगामा कर रहे थे. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को थाना ले आयी. थाना लाये गये तीनों नाबालिग थे. इसलिए पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.
बहन के घर जा रहे युवक पर हमला, घायल
हजारीबाग. लौहसिंघना थाना क्षेत्र के अलफलाह कॉलोनी पगमिल निवासी परवेज आलम (पिता स्व मजहर हुसैन) को बहन के घर मिल्लत कॉलोनी जाने के क्रम में अज्ञात लोगों ने हमला कर घायल कर दिया. उसका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध लौहसिंघना थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. इसके अनुसार परवेज 20 जुलाई की रात 11 बजे अपनी बहन के घर जा रहा था. इसी दौरान घात लगाये लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया. परवेज ने पुलिस के समक्ष कहा है कि यह घटना पारिवारिक विवाद में कराया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










