चौपारण में हर्षोल्लास के साथ मनी रामनवमी, चक्रसार में लगा मेला

Updated:
विज्ञापन
चौपारण में हर्षोल्लास के साथ मनी रामनवमी, चक्रसार में लगा मेला

मर्यादा पुरूषोतम श्री राम के जन्मोत्सव पर मनाया जाने वाला रामनवमी का त्योहार चौपारण में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

तीस अखाड़े से महाबीरी झंडे के साथ पहुंचा रामभक्तों का जुलूस जय जय श्रीराम के जयकारा से गुंजा प्रखंड़ 6 हैज 81 थाना परिसर में लाठी भांजते राम भक्त 6 हैज 82 कोरियाडीह की जीवंत झांकी चौपारण. मर्यादा पुरूषोतम श्री राम के जन्मोत्सव पर मनाया जाने वाला रामनवमी का त्योहार चौपारण में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड के सभी गांवों के हर घरों में रामलला हनुमान की पूजा अर्चना कर हरेक आंगन में बजरंगी झंडा खड़ा किया गया. दुर्गा स्थानों में माता दुर्गा की पूजा अर्चना की गयी. दैहर, झापा, चक्रसार, चौपारण, मानगढ़, करमा, बसरिया, रामपुर, पाण्डेयबारा, सिंघरांवा, चोरदाहा, इंगुनियां, भगहर, प्रसातरी हजारीधमना, बेला सहित कई जगहों पर मेला लगा. जहां अलग अलग गांव से चलकर महाबीरी झंडा के साथ रामभक्त पहुंचे. पूरा चौपारण जय श्री राम जय हनुमान के जयकारों से गुंजा उठा. जुलूस के दौरान चप्पे चप्पे पर प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ दिखे. जुलूस में विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला, जिप सदस्य राकेश रंजन, आरती कौशल, रवि शंकर अकेला, प्रमुख पूर्णिमा देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, अनिल पांडेय, राकेश पांडेय, भुनेश्वर यादव, गुलाबी यादव, बिनोद सिंह सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola