ePaper

समय पर वेतन विवरणी प्रपत्र जारी नहीं किया, पांच स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एवं लिपिक को स्पष्टीकरण

Updated at : 06 May 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
समय पर वेतन विवरणी प्रपत्र जारी नहीं किया, पांच स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एवं लिपिक को स्पष्टीकरण

शहरी क्षेत्र के चार एवं विष्णुगढ़ प्रखंड के एक स्कूल को मिलाकर पांच स्कूल के प्रभारी प्राचार्य व संबंधित लिपिक से जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने स्पष्टीकरण पूछा है.

विज्ञापन

24 घंटे के अंदर मांगा गया जवाब प्रतिनिधि हजारीबाग. शहरी क्षेत्र के चार एवं विष्णुगढ़ प्रखंड के एक स्कूल को मिलाकर पांच स्कूल के प्रभारी प्राचार्य व संबंधित लिपिक से जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने स्पष्टीकरण पूछा है. इसके लिए 24 घंटे का समय दिया गया है. स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक एवं समय पर मांगा गया है. इसके विपरीत होने पर उनके विरुद्ध शिक्षा अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे. डीईओ कार्यालय ने स्पष्टीकरण से संबंधित पत्र पांच मई को दोपहर बाद लगभग 4:00 बजे जारी किया है. इसमें हिंदू प्लस टू स्कूल, बिहारी बालिका उवि, पीएमश्री केबी हाई स्कूल, श्रीकृष्ण आरक्षी उवि एवं प्लस टू उवि विष्णुगढ़ के प्रभारी प्राचार्य व लिपिक शामिल हैं. ————– क्या है मामला सभी पांच स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को मार्च-अप्रैल 2025 का वेतन समय पर भुगतान नहीं किया गया है. वेतन के लिए स्कूल को 10 अप्रैल को राशि आवंटित की गयी है. आवंटित राशि के आधार पर प्राचार्यों को लिपिक के सहयोग से वेतन विवरणी प्रपत्र तैयार कर निकासी एवं व्यय पदाधिकारी (डीडीओ) तक भेजना था. समय सीमा के भीतर वेतन प्रपत्र तैयार नहीं होने से सभी पांच स्कूल के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का वेतन लंबित हो गया है. इसकी शिकायत कुछ शिक्षकों ने पांच मई को कार्यालय पहुंचकर डीईओ से की. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीइओ ने कार्रवाई की है. ————— समय पर वेतन प्रपत्र जारी नहीं करने पर पांच स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एवं संबंधित लिपिक से स्पष्टीकरण पूछा गया है. स्पष्टीकरण का जवाब 24 घंटे के अंदर मांगा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्राचार्य व लिपिक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई के होगी. प्रवीण रंजन, डीईओ सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, हजारीबाग. ——————- डीएसइ कार्यालय के 11 कर्मियों को नहीं मिला है वेतन हजारीबाग. जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय के 11 कर्मियों को मार्च-अप्रैल का वेतन नहीं मिला है. वेतन नहीं मिलने से सभी कार्यालय कर्मी परेशान हैं. कुछ कार्यालय कर्मियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य से जिला को चार अप्रैल को आवंटन प्राप्त है. डीएसइ को वेतन प्रपत्र जारी करना है. डीएसइ की ओर से वेतन प्रपत्र जारी करने में देरी की गयी है. इससे डीएसइ कार्यालय के 11 कर्मियों को मार्च-अप्रैल का वेतन नहीं मिला है. वहीं, राज्य ने वेतन मद में डीएसई कार्यालय को एक करोड़ से अधिक राशि आवंटित की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola