बरही में बिजली की दशा बदतर, लोग भीषण गर्मी से परेशान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 9:42 PM
बरही के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की दशा खराब हो गयी है. बिजली रह-रह कर कटती रहती है.
बरही. बरही के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की दशा खराब हो गयी है. बिजली रह-रह कर कटती रहती है. नियमित बिजली की आपूर्ति नहीं होने से इस भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी हो रही है. रात में तो घंटों बिजली गायब रहती है. पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति की बदतर स्थित में पहुंच गयी है. लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. रात में लोगों को घर से बाहर निकलकर बिजली आने तक टहलते रहना पड़ता है. इससे बच्चों की घर में पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो गयी है. गृहणियों को रात काे भोजन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पर बिजली विभाग का वही पुराना रवैया है. कनीय अभियंता अभिषेक आनंद का कहना है कि अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रणाली में फाल्ट उत्पन्न हो रहा. गर्म होकर तार टूट कर गिर रहे हैं. केबल तार जल जा रहा है. इसे ठीक करने के लिए ही शट डाउन लेना पड़ रहा है. मरम्मति के बाद बिजली दी जाती है. बिजली आधारित कुटीर उद्योग और कल-कारखानों में भी आर्थिक क्षति बढ़ी हजारीबाग जिले भर में बिजली आपूर्ति संकट बरकरार है. शहर व प्रखंडाे में प्रतिदिन छह से आठ घंटे बिजली कट रही है. बड़कागांव, केरेडारी, कटकमसांडी, चलकुशा, टाटीझरिया, दारू और इचाक प्रखंड में सबसे अधिक बिजली कट रही है. बिजली लगातार कटने से 15 दिनों से लोग परेशान है. बिजली कम मिलने से परेशानी बढ़ी- विद्युत सहायक अभियंता ए कुमार ने बताया कि डीवीसी से कम वोल्टेज बिजली मिल रही है. डीवीसी से 33 हजार वोल्ट के स्थान पर 30 हजार वोल्ट बिजली मिल रही है. झारखंड विद्युत वितरण निगम 11 हजार वोल्ट के स्थान पर नौ हजार वोल्ट ही बिजली ट्रांसफार्मर को आपूर्ति कर रही है. इधर बिजली संयत्र पावर ट्रांसफार्मर गर्मी की वजह से काफी गर्म हो जा रहा है. जिससे बार-बार बिजली कट रही है. शाम के समय कई क्षेत्रों में बढ़े लोड की वजह से बिजली काटी जा रही है. हीराबाग विद्युत सब स्टेशन में ओवर लोड की वजह से गांधी मैदान, कुम्हार टोली, मटवारी सहित कई क्षेत्रों में लोड शेडिंग की जा रही है. कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई बिजली उपभोक्ताओं लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है. ग्रामीण क्षेत्र में शाम पांच बजे से रात के 11 बजे तक कम वोल्टेज रहने से लोग परेशान है. लोगों घरों में पानी टंकी भरने के लिए रात के दो बजे तक वोल्टेज के इंतजार में जाग रहे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










