कल्याण विभाग ने पारंपरिक वाद्य यंत्र का वितरण किया

Updated:
विज्ञापन
कल्याण विभाग ने पारंपरिक वाद्य यंत्र का वितरण किया

आदिवासी समाज के लोगों के बीच वाद्य यंत्र का वितरण

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा में कल्याण विभाग की ओर से आदिवासी समाज के लोगों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र बांटा गया. सोमवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अशोक ठाकुर ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों के बीच वाद्य यंत्र का वितरण किया. भारत जकात मांझी पंच परगना महाल समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा एवं सचिव मनोज मुर्मू की पहल पर यंत्र दिया गया. प्रखंड के ग्राम खैरियो, अंबाकोला, डुमरडीहा, धोबारी, लश्करी, पहाड़पुर, झाड़वाटांड़, बाजूकोला, लरपीटी, कुशन, जरूवाडीह आदि स्थानों में मांदर, नगाड़ा, रगड़ा, जोड़ातीरीयो, घंटा आदि का वितरण हुआ. रामजी बेसरा ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वितरण से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. मनोज मुर्मू ने कहा कि कल्याण मंत्री से मिलकर आदिवासी क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाने की भी मांग की गयी है ताकि हाथियों के आतंक से बचा जा सके. मौके पर मणिलाल सोरेन, बालेश्वर बास्के, सहदेव बास्के, रामधनी मांझी, महादेव मांझी, सुखदेव बास्के, धर्मेंद्र मुर्मू, वासुदेव मुर्मू, विनोद मुर्मू अर्जुन बास्के समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola