कामाख्या से दिल्ली की 1500+ KM पैदल यात्रा पर देवाशीष, बोले- राहुल गांधी को PM बनाने की है मन्नत

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा पहुंचे देवाशीष सी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद. | Prabhat Khabar Network

असम से दिल्ली तक राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत लेकर पैदल निकले देवाशीष सी का बरकट्ठा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

बरकट्ठा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत लेकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा-हुगली निवासी देवाशीष सी असम के कामाख्या मंदिर से दिल्ली तक की पैदल यात्रा पर निकले हैं. 31 मई 2026 को उन्होंने अकेले इस यात्रा की शुरुआत की थी. करीब तीन महीने से अधिक समय से पैदल सफर कर रहे देवाशीष अब झारखंड के बरकट्ठा पहुंचे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बगोदर से चलकर पहुंचे सूरजकुंड धाम

देवाशीष प्रतिदिन करीब 20 से 25 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हैं. रात होने पर रास्ते में किसी सुरक्षित स्थान पर विश्राम करते हैं और अगले दिन फिर यात्रा शुरू कर देते हैं. गुरुवार को बगोदर से यात्रा आगे बढ़ाते हुए वह सूरजकुंड धाम पहुंचे, जहां उन्होंने रात में विश्राम किया.

कांग्रेस नेता ने की भोजन और ठहरने की व्यवस्था

देवाशीष के सूरजकुंड पहुंचने की जानकारी मिलने पर बरकट्ठा प्रखंड कांग्रेस सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने उनकी मदद के लिए पहल की. उन्होंने तत्काल उनके रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की. साथ ही, प्रदीप प्रसाद ने देवाशीष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

मन्नत पूरी करने के लिए अकेले निकले पैदल

देवाशीष के अनुसार, उन्होंने कामाख्या मंदिर में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत मांगी थी. इसी संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से उन्होंने अकेले पैदल दिल्ली जाने का फैसला किया. बिना किसी वाहन या साथी के लगातार पैदल यात्रा कर रहे देवाशीष अपनी इस अनोखी यात्रा को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.

शुक्रवार को बरही पहुंचने की उम्मीद

गुरुवार रात सूरजकुंड में विश्राम करने के बाद देवाशीष शुक्रवार को बरही की ओर रवाना होंगे. इसके बाद दिल्ली की दिशा में उनकी पैदल यात्रा जारी रहेगी. कामाख्या से दिल्ली तक की यह लंबी यात्रा राजनीतिक आस्था के साथ उनके व्यक्तिगत संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति को भी दर्शाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola