आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर हजारीबाग में स्वर्ण समाज एकता मंच का धरना-उपवास
स्वर्ण एकता मंच के धरना में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में स्वर्ण समाज एकता मंच ने आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति करने की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास और धरना प्रदर्शन किया.
हजारीबाग. स्वर्ण समाज एकता मंच ने शनिवार को धरना और उपवास किया. उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की. धरना पुराने समाहरणालय के समक्ष धरना स्थल के समक्ष दिया गया. इस उपवास कार्यक्रम में विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए.
आर्थिक स्थिति के आधार पर भी मिले आरक्षण का लाभ
मंच के सदस्यों का कहना है कि समाज आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसका आधार केवल जाति नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति भी होना चाहिए. आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी समाज से हो, उसे सरकारी योजनाओं और आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए.
ये भी पढ़ें: खूंटी में 15 सितंबर से दस दिवसीय गणपति महोत्सव, 25 को निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा
सरकार मौजूदा प्रावधानों पर करे पुनर्विचार : डॉ. प्रभात कुमार प्रधान
डॉ. प्रभात कुमार प्रधान ने कहा कि मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के प्रावधानों पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए. इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोग, जो शायद सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं और मुश्किलों का सामना करते हैं, वे भी मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे और अपने जीवन में एक नई उम्मीद देख पाएंगे.
मांगों पर पहल नहीं हुई तो आंदोलन रहेगा जारी
मंच ने मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए