झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का निर्णय

Author Ijhar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में चार अप्रैल को होने वाले झामुमो स्थापना दिवस को लेकर प्रखंड के बीस सूत्री कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

चलकुशा. हजारीबाग में चार अप्रैल को होने वाले झामुमो स्थापना दिवस को लेकर प्रखंड के बीस सूत्री कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी ने की. निर्णय लिया कि चलकुशा प्रखंड की सभी पंचायत से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हजारीबाग पहुंचेंगे. इसके अलावा प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, थाना, जनवितरण प्रणाली, मनरेगा व कृषि से संबंधित जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने रखा जायेगा. मौके पर मुंशी मियां, नरेंद्र हेंब्रम, रहमान अंसारी, किशोर रविदास, त्रिभुवन मोदी, लक्ष्मण यादव, सुभाष रविदास, कुर्बान अंसारी, संजय महतो, बंशी सिंह, नारायण दास सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola