चुरचू में किशोरी लीडरों की ट्रेनिंग, कम्युनिकेशन स्किल से नेतृत्व तक सिखाये गुर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड महिला उत्थान द्वारा चुरचू में किशोरी लीडरों के लिए कम्युनिकेशन और लीडरशिप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

चुरचू. झारखंड महिला उत्थान के तत्वावधान में चुरचू पंचायत भवन में किशोरी लीडरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इसमें चुरचू, आंगो, इंद्रा और जरबा के कुल 21 किशोरी समूहों की लीडरों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

कम्युनिकेशन स्किल और लीडरशिप पर प्रशिक्षण

संस्था की सचिव नीलम बेसरा ने किशोरी लीडरों को कम्युनिकेशन स्किल और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने किशोरियों को समूह के स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान किशोरी लीडरों ने कहा कि वे अपने-अपने किशोरी समूहों को मजबूत करेंगी. साथ ही नियमित किशोरी बैठकों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणाम और बाल विवाह निषेध कानून के प्रति किशोरियों को जागरूक करेंगी.

कार्यक्रम में फील्ड को-ऑर्डिनेटर चिंता तिग्गा, फील्ड स्टाफ कविता कुमारी, बबीता देवी, ऑफिस स्टाफ नरेश मांझी समेत किशोरी लीडरों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola