‘MMDR झारखंड के लिए काला कानून’, बिल के खिलाफ JMM ने फूंका आंदोलन का बिगुल

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

चलकुशा प्रखंड में एमएमडीआर बिल के विरोध में झामुमो ने धरना प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। इसे काला कानून बताते हुए कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की गई है।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के चलकुशा प्रखंड के जेल पार्क में MMDR बिल के खिलाफ प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रखंड इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी ने की. इस दौरान सात सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

JMM जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष यासीन खान ने कहा कि धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर अपनी एकता का परिचय दें. उन्होंने MMDR बिल को झारखंड के लिए काला कानून बताते हुए कार्यकर्ताओं से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और खनिज से जुड़े कानून में होने वाले बदलाव का राज्य के हितों पर असर पड़ सकता है. ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी.

बैठक में प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष अजमल हुसैन, अशोक दास, भुदेव चौधरी, कुर्बान अंसारी, संजय महतो, गफ्फार अंसारी, बलदेव रविदास, मुंशी मियां, इलियास अंसारी, द्रोपदी देवी, चंपा देवी, मंजू देवी, शोहदरी देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola