ePaper

स्कूल एवं कॉलेजों में बाल दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरू

Updated at : 14 Nov 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल एवं कॉलेजों में बाल दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरू

बाल दिवस पर इचाक प्रखंड के स्कूलों एवं कॉलेजों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को याद किया गया.उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी

विज्ञापन

इचाक. बाल दिवस पर इचाक प्रखंड के स्कूलों एवं कॉलेजों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को याद किया गया.उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. आदर्श इंटर कालेज इचाक मे बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्राचार्य जीवन कुमार, सचिव मनीष कुमार, शिक्षक मनोज कुमार एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं जवाहरलाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला. इसके बाद प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. जीएम महाविद्यालय, इचाक में नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर केक काटी गई. प्रभारी पंकज कुमार ने नेहरू के पद चिह्नों पर चलने, अपना आचरण बेहतर करने की नसीहत बच्चों को दिया. इस दौरान विद्यार्थियों के बीच चेयर रेस, ओपन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कैंपियन बेसिक एकेडमी स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती मनाई. सचिव बीरबल प्रसाद ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया. बिहिन प्ले स्कूल विष्णुगढ़ में बाल दिवस मनाया गया विष्णुगढ़. बिहिन प्ले स्कूल विष्णुगढ़ में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. स्कूल में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें रंग-बिरंगी गतिविधियों ने माहौल को खुशियों से भर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. शिक्षिकाओं ने बच्चों को नेहरू के व्यक्तित्व, उनके बच्चों के प्रति प्रेम और बाल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी. स्कूल संचालक मुकेश कुमार ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने का अवसर है. उन्होंने अभिभावकों और शिक्षिकाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाइयां और विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola