केंद्रीय टीम ने कस्तूरबा विद्यालय पदमा का निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने कस्तूरबा विद्यालय पदमा का निरीक्षण किया

बाल संसद, इको क्लब व जल सेनानी की गतिविधियों की ली जानकारी

विज्ञापन

पदमा. स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के निरीक्षण के लिए केंद्रीय टीम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पदमा पहुंची. बीडीओ राकेश कुमार, वार्डन मेनका मेहता सहित छात्राओं ने टीम का स्वागत किया. शिवम कुमार के नेतृत्व में टीम ने विद्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया. यह निरीक्षण राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय रैंकिंग में चयन के बाद नेशनल लेवल पर स्वच्छ एवं हरित विद्यालय के रूप में चयन के लिए किया गया. टीम ने हजारीबाग जिले के तीन चयनित विद्यालयों माउंट कार्मल स्कूल हजारीबाग, बिहारी गर्ल्स स्कूल हजारीबाग और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पदमा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय द्वारा केंद्रीय टीम को भेजी गयी स्वच्छता, हरित परिसर एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. पदमा विद्यालय में सभी इंडिकेटर के निरीक्षण के उपरांत टीम विद्यालय की बाल संसद, इको क्लब, जल सेनानी एवं कलम लाडली किशोरी मंच की सामूहिक बैठक में शामिल हुई. विद्यालय में स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली. कक्षा में जाकर छात्राओं से भी जानकारी प्राप्त की. मौके पर बीइइओ राकेश कुमार, संकुल साधनसेवी प्रभु कुमार साव, यूनिसेफ से संजीत कुमार उपस्थित थे.

हजारीबाग के तीन विद्यालयों का निरीक्षण पूरा

निरीक्षण के बाद टीम का नेतृत्व कर रहे शिवम कुमार ने बताया कि राज्य स्तर पर हजारीबाग के तीन विद्यालयों सहित पूरे झारखंड के 20 विद्यालय स्वच्छता रेटिंग में चयनित हुए हैं. इस स्वच्छता अभियान में देशभर के 509 विद्यालय शामिल हैं. चयनित विद्यालयों द्वारा केंद्र को भेजी गयी व्यवस्थाओं की सूची का सत्यापन करते हुए हजारीबाग के तीनों विद्यालयों का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है. सभी विद्यालयों के निरीक्षण के उपरांत फाइनल रेटिंग केंद्र को भेजी जायेगी. अन्य राज्यों के विद्यालयों की रेटिंग आने के बाद सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय को नंबर वन का खिताब केंद्र द्वारा दिया जायेगा. इस दौरान विद्यालयों के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नेशनल टीम ने संतुष्टि व्यक्त की और कहा कि नेशनल लेवल पर चयन के लिए सभी इंडिकेटरों को पूरा करना अनिवार्य है. ज्ञात हो कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पदमा को हाल ही में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए राज्य स्तर पर चयनित किया गया है. मुख्यमंत्री के हाथों विद्यालय की वार्डन मेनका मेहता सम्मानित की जायेंगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola