बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की : यशवंत सिन्हा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Nov 2024 8:10 PM
बरही के आरके इंटरनेशनल होटल में प्रेसवार्ता की.
बरही. अटल विचार मंच के संस्थापक यशवंत सिन्हा ने शनिवार को बरही के आरके इंटरनेशनल होटल में प्रेसवार्ता की. यशवंत सिन्हा ने एनडीए व इंडिया गठबंधन की चुनावी नीति की आलोचना की. उन्होंने कहा कि एनडीए झारखंडी समाज को सांप्रदायिकता के आधार पर बांट रही है. झारखंड में चुनाव से पहले एनडीए के किसी नेता ने बांग्लादेशी घुसपैठ काे मुद्दा नही उठाया था. असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा अपने राज्य छोड़ कर झारखंड में विष घोलने का काम कर रहे हैं. अगर झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठी हुई है, तो इसे राेकने की जवाबदेही केंद्र सरकार की थी, क्योंकि सीमा सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार के हाथों में है. उन्होंने मतदाताओं से बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की है.
भाजपा बरही ओके: झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी : अन्नपूर्णा देवी
बरही. कोडरमा सांसद व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व हैदराबाद से आयी भाजपा के फायर ब्रांड माधवी लता ने शनिवार को बरही विधानसभा क्षेत्र के विजैया चौक स्थित भामाशाह विद्यालय परिसर व करियातपुर बाजार में मतदाताओं को संबोधित किया. बरही सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार यादव भी थे. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा बरही में मनोज यादव को समर्थन दें. झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी. माधवी लता ने कहा बरही के लोग जाग गये हैं, बांग्लादेश के घुसपैठिये समर्थक विपक्षी दल को धूल चटायेंगे. पूर्वी मंडल क्षेत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने की, जबकि पश्चिमी मंडल क्षेत्र में अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवान केसरी ने की. मौके पर विधानसभा चुनाव प्रभारी विनय सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, आजसू प्रभारी राजसिंह चौहान, रमेश ठाकुर, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, जिप सदस्या प्रीति कुमारी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, सकलदेव यादव, मंगलदेव यादव, हरेंद्र गोप, मोतीलाल चौधरी, अर्जुन रविदास, रोहित यादव, रघु मोदी, टेकलाल यादव, दुखन पासवान, उपमुखिया बलराज यादव, उमेश यादव, मणिलाल यादव, नरेश प्रसाद, दामोदर वर्मा, प्रकाश साव, ब्रह्मदेव यादव, बिनोद कुशवाहा, उमेश यादव, रविन्द्र यादव, भीम केशरी, चंदन केसरी, संतोष प्रजापति, अजय भगत, अभिषेक केसरी, कमलेश कुशवाहा, प्रदीप केशरी, धर्मेंद्र प्रजापति, सत्या यादव, अंशु केशरी, चंदन शर्मा, मुन्ना सोनी, संजय केसरी, कैलाश केशरी, संतोष केसरी, उदय केसरी, सुजीत कुमार, शिवा निषाद, मुकेश मधेशिया, अभिषेक निषाद, पप्पू चंद्रवंशी, राजेश केसरी उर्फ मेवालाल, बिनोद केसरी सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










