आपसी सौहार्द के साथ होली मनायें

Updated:
विज्ञापन

टाउन हॉल हजारीबाग में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. टाउन हॉल हजारीबाग में होली पर्व को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की. सदस्यों ने बारी-बारी सुझाव रखे. पर्व को आपसी समन्वय, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने पर बल दिया. कहा गया कि सभी नागरिक आपसी सहयोग एवं सौहार्द के साथ होली का पर्व मनायें. प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, गश्ती बढ़ाने तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया. अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया.

होली में अश्लील गान बजाने पर होगी कार्रवाई

टाटीझरिया. होली को लेकर शनिवार को टाटीझरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान बीडीओ सह सीओ रश्मि खुशबू मिंज, एसआइ पवन कुमार मौजूद थे. बैठक में प्रशासन व क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने त्योहार की मर्यादा बनाये रखने को कहा. प्रशासन ने डीजे मालिकों को सख्त निर्देश दिया, कहा कि त्योहार के दौरान अश्लील या भड़काऊ गाने नहीं बजायें. निर्धारित डेसिबल सीमा का उल्लंघन या हुड़दंग को बढ़ावा देने पर डीजे जब्त कर संचालकों पर कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ सह सीओ ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है. इसे आपसी गिले-शिकवे भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. पुलिस प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola