ePaper

एनएचआइ पर लगे सीसीटीवी कैमरा सक्षम नहीं, वगैर बिजली नहीं करते काम

Updated at : 16 Apr 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
एनएचआइ पर लगे सीसीटीवी कैमरा सक्षम नहीं, वगैर बिजली नहीं करते काम

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरा सुरक्षित यातायात और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाती है.

विज्ञापन

आपराधिक घटना होेने पर नहीं मिलते कैमरे से सुराग जयनारायण हजारीबाग. राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरा सुरक्षित यातायात और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाती है. इन्हीं कैमरों की मदद से यातायात कंट्रोल करने और दुर्घटना होने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है. सड़क पर चलनेवाले वाहनों की नंबर की पहचान और अपराध होने पर अपराधियों तक पहुंचने के लिए यह सीसीटीवी कैमरा अहम भूमिका निभाती है. लेकिन एनएच-33 पर लगे सीसीटीवी कैमरा तकनीकी रूप से अक्षम है. यह खुलासा तब हुआ जब हजारीबाग बरही रोड एनएच-33 सिझुआ गुरूकुल आइटीआइ के पास दिनदहाड़े लुटेरों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को गोली मारकर हत्या कर दी और रुपयों से भरा बैग लूटकर चले गये. इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो एनएच पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना से संबंधित एक भी फुटेज नहीं मिला. जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग में लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरा का वैकल्पिक बैकअप की व्यवस्था नहीं है. बिजली रहने पर सीसीटीवी कैमरा काम करता है. जिस समय अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया उस समय बिजली गुल थी. बरही से हजारीबाग भारत माता चौक तक 22 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं एनएच-33 हजारीबाग बरही राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचआइ के द्वारा 22 सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं. जिसमें पैंट टिल्ट जूम के 16 और वीआइडीएस के छह कैमरे राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर लगे हुए हैं. यह कैमरा काफी दूरी तक स्पष्ट फोटो और रिकॉडिंग करने की क्षमता रखता है. जानकारी के अनुसार एक कैमरा डेढ़ किमी की दूरी तक स्पष्ट तस्वीर खींच सकता है. पीटीजेड कैमरा चारों तरफ घूम सकता है. अधिकतर कैमरों में बैकअप की व्यवस्था नहीं एनएच-33 पर चार माइल चंदवारा, कदवा में दो, नेशनल पार्क, कोबरा जंगल, सालपर्णी गेट और कनहरी हिल के पास एनएच-33 में लगे कैमरों में सोलर प्लेट की सुविधा है. बाकी करसो में दो, पदमा बीएड कॉलेज के पास, सूर्यपुरा, सिझुआ, सिरसी, नगवां और कनहरी में बिजली कटने पर सीसीटीवी काम करना बंद कर देता है. इसी तरह बरही देवचंदा मोड़, रोमी, इटखोरी मोड़, दाउजीनगर और सिंदूर चौक पर लगे वीआइडीएस कैमरा में बिजली कटने पर रिकॉडिंग सिस्टम बंद हो जाता है. कांट्रेक्ट पार्ट का हिस्सा एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि एनएचआइ सड़क पर कैमरा सुचारू रूप से चले यह एनएचआइ के कांट्रेक्ट का हिस्सा है. एनएचआइ पर टोल प्लाजा पर जैसे 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा फंक्शन कर रहा है. उसी तरह एनएचआइ पर लगे सभी कैमरा फंक्शन करे इसकी जिम्मेवारी टोल प्लाजा और एनएचआइ की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola