चरही थाना में आठ नामजद सहित 50-60 महिला पुरुष पर मामला दर्ज
सीसीएल हज़ारीबाग़ कोयलांचल क्षेत्र के चरही थाना अंतर्गत तापीन नॉर्थ उत्खनन परियोजना तैयस नंबर में सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने पर आठ लोगो पर चरही थाना में मामला दर्ज किया गया है.
चरही . सीसीएल हज़ारीबाग़ कोयलांचल क्षेत्र के चरही थाना अंतर्गत तापीन नॉर्थ उत्खनन परियोजना तैयस नंबर में सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने पर आठ लोगो पर चरही थाना में मामला दर्ज किया गया है. जिसमें तापिन बस्ती के आठ नामजद बिनोद गंझू उर्फ निखिल, कोल्हा गंझू, 23 नंबर के प्रदीप साव, गौतम कुमार गुप्ता, संजय करमाली उर्फ संजू करमाली, तापिन बस्ती के मुरारी भुइयां, 23 नंबर के जुगल तुरी, व तापीन बस्ती के मुकेश गंझू शामिल हैं. इस संबंध में सीसीएल सुरक्षा प्रभारी मुकेश कुमार ने चरही थाना लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा है कि सीसीएल, हजारीबाग क्षेत्र घरही अंतर्गत तापिन नॉर्थ परियोजना में अधिग्रहित अधिसूचित वन भूमि मौजा तापिन, थाना नं 113, खाता 1, प्लॉट 90, रकवा-101.54 एकड़ अधिग्रहित अधिसूचित वन भूमि है. उक्त भूमि पर सीसीएल तापिन नॉर्थ उत्खनन परियोजना के प्रबंधन के द्वारा खान का विस्तारीकरण किया जाना है. इसी क्रम में 26 फरवरी को समय लगभग 10 बजे उक्त भूमि पर विस्तारीकरण कार्य के लिए सीसीएल प्रबंधन के पदाधिकारी, चरही थाना एवं आरआर कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में सीसीएल के दो डोज़र डिप्लॉय किया गया था जो साइट पर लगभग 08 घंटे उपस्थित रहा, पर तैयस नंबर के कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा नाजायज़ मजमा बनाकर विस्तारीकरण के कार्य को रोक दिया गया. इन्होंने वहां उपस्थित पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की. यही नहीं, वह लोग डोजर पर भी चढ़ गए तथा बहुत हंगामा किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए