त्रिवेणी कंपनी की बसें 15 मिनट के अंतराल पर गुजरेंगी चौक से

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 19 Jun 2025 11:28 PM

विज्ञापन

दुर्घटना रोकने को लेकर पुलिस, त्रिवेणी कंपनी के पदाधिकारी व ग्रामीणों की बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने गुरुवार को त्रिवेणी सैनिक के सुरक्षा अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की. 18 जून को त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड की बस की चपेट में आने से बाइक सवार इंग्लेश सोनी बुरी तरह घायल हो गया था. उसका इलाज रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा है. इस हादसे को लेकर ग्रामीणों में रोष है. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बैठक की गयी. बैठक सांसद मनीष जायसवाल के जुगरा स्थित आवास पर हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि सड़क जाम से मुक्ति के लिए त्रिवेणी सैनिक की बसों को चौक से 15 मिनट के अंतराल में गुजरना होगा. नो एंट्री की अवधि में भारी वाहन जैसे हाइवा, ट्रैक्टर एवं बारूद भरे वाहन मुख्य चौक से नहीं गुजरेंगे. इसके अलावा बड़कागांव चौक में सीसीटीवी कैमरा लगाने, बस एवं गाड़ियों में प्रेशर हॉर्न बंद करने, घायल इंग्लेश सोनी का उचित उपचार एवं बाइक की क्षतिपूर्ति कंपनी द्वारा किये जाने आदि मांगों पर चर्चा हुई. त्रिवेणी कंपनी के अधिकारियों ने इस लिखित आश्वासन दिया. समझौता पत्र में त्रिवेणी सैनिक के मुख्य सुरक्षा अधिकारी नीरज सिंह, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो इब्राहिम सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola