पिकअप वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर

Updated:
विज्ञापन
पिकअप वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर

हरली में दुर्घटना

विज्ञापन

दारू. दारू थाना क्षेत्र के हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग पर हरली के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान सूरज कुमार (22 वर्ष, पिता बिनोद प्रसाद) हरली निवासी के रूप में हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल (जेएच02बीके-9991) से झुमरा की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप वाहन (जेएच02बीएन-4362) मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन मोटरसाइकिल पर ही पलट गया. जिससे मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दारू थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को हजारीबाग भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है.

अलग-अलग घटना में दो लोग घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग घटना में दो लोग घायल हो गये. 18 फरवरी की शाम व रात को हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम कोनहराखुर्द निवासी धारी राणा (50 वर्ष, पिता भोला राणा) तथा मारपीट की घटना में ग्राम बरकंनगांगों निवासी जैकी प्रसाद (27 वर्ष, पिता देवेंद्र महतो) घायल हो गये. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola