प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की चेकर ऐप से होगी जांच

प्रधानमंत्री आवास योजना में मिल रही गड़बड़ी की शिकायत के बाद कटकमसांडी बीडीओ पूजा कुमारी ने प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में चेकर कर्मियों को नियुक्त किया है.
बीडीओ ने 18 पंचायतों में चेकर कर्मियों को किया नियुक्त, मार्गदर्शिका के अनुरूप कार्य करने का दिया निर्देश कटकमसांडी. प्रधानमंत्री आवास योजना में मिल रही गड़बड़ी की शिकायत के बाद कटकमसांडी बीडीओ पूजा कुमारी ने प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में चेकर कर्मियों को नियुक्त किया है. नियुक्त किये गये चेकर कर्मियों को उन्होंने निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना को सरकारी मार्गदर्शिका के अनुरूप मोबाइल ऐप के माध्यम से चेकर का कार्य करना सुनिश्चित करें. बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस के माध्यम से सभी पंचायतों में आवास के लाभुकों का नाम सर्वे 20 के तहत जोड़ा गया है. जोड़े गये आवास के लाभुकों को चेकर ऐप के माध्यम से लाभुकों का वर्तमान निवास स्थान एवं आवास प्राप्त करने की अर्हता संबंधी जांच की जानी है. इसके लिए उन्होंने प्रत्येक पंचायत में चेकर कर्मी को नियुक्त किया है. नियुक्त किये गये चेकर कर्मी में नरेश पांडेय को आराभुसाई और बाझा पंचायत, प्रियंका कुमारी को बरगड्डा और पेलावल दक्षिणी पंचायत, संतोष कुमार राणा को डाड और शाहपुर पंचायत, कृष्णदेव प्रसाद को डांटो और रेबर पंचायत, राजेन्द्र ठाकुर को ढौठवा और खुटरा पंचायत, आशा कुमारी को गदोखर और लुपूंग पंचायत, प्रतिमा चौधरी को कटकमसांडी और पेलावल उतरी पंचायत, मोना आलम को पबरा और रोमी पंचायत का दायित्व सौंपा गया है. वही अंबिका कुमारी को कंडसार और ज्योति कुमारी को कंचनपुर की जिम्मेवारी दी गयी है. बीडीओ ने सभी चेकर कर्मियों से अपील की है कि जरूरतमंद लाभुकों को इस योजना से वंचित न रहने दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




