नंदिनी ज्वेलर्स में लूट व फायरिंग के विरोध में बंद रहा बड़कागांव बाजार

Updated:
विज्ञापन
नंदिनी ज्वेलर्स में लूट व फायरिंग के विरोध में बंद रहा बड़कागांव बाजार

दुकानदारों ने डेली मार्केट में किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड के डेली मार्केट स्थित नंदिनी ज्वेलर्स के मालिक प्रभु प्रसाद सोनी से सात फरवरी को 25 लाख के आभूषण की लूट व फायरिंग के विरोध में सोमवार को बड़कागांव का बाजार बंद रहा. बंद से केवल दवा दुकानों को मुक्त रखा गया था. दैनिक बाजार मुख्य चौक, ऊपर चौक, बसरिया मुहल्ला रोड, कृषक चौक, टंडवा रोड, बादम रोड की सभी दुकानें लोगों ने स्वेच्छा से बंद रखीं. दुकानदारों ने डेली मार्केट में धरना-प्रदर्शन किया. जिसमें पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, स्वर्णकार समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक सोनी, शशि कुमार मेहता, सिविल सोसाइटी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भाजपा के सरोज सोनी, आदित्य साहू सोनी, पूर्व मुखिया बिशुन रजक, सरोज सोनी, रवि सोनी, रूपेश सोनी, आशीष कुमार सोनी, प्रभु प्रसाद सोनी, अनिल प्रसाद दांगी, संजय कुमार, दीपक ठाकुर, पप्पू सोनी, शिव कुमार सोनी, सुरेंद्र कुमार मेहता, वीरेंद्र मेहता, महेश कुमार, रामेश्वर राम, दामोदर प्रसाद मेहता, सरोज मेहता, रामू महतो, विशंभर ठाकुर, राजू साव, बद्री सोनी, विमल कुमार महतो, विमल कुमार महतो, रवि सोनी, शंभु कुमार सोनी समेत दर्जनों लोग शामिल थे

दुकानदारों से मिले एसडीपीओ व इंस्पेक्टर

एसडीपीओ पवन कुमार व इंस्पेक्टर ललित कुमार डेली मार्केट में धरना दे रहे दुकानदारों से मिले. बंद वापस लेने का आग्रह किया. एसडीपीओ ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों के पास रखा जायेगा. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. उम्मीद है बहुत जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि एनटीपीसी से बात कर महत्वपूर्ण स्थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. आंदोलनकारियों ने एसडीपीओ को चार सूत्री मांग पत्र भी सौंपा.

क्या है मांगें :

लुटेरों को अविलंब गिरफ्तारी, घटना का उदभेदन, बड़कागांव के हर चौक-चौराहे एवं दैनिक बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगाने, तत्कालीन उपायुक्त के आदेशानुसार लगाये गये नो एंट्री का हर दिन पालन कराये जाने की मांग शामिल है. मांगें पूरी नहीं होने पर पुनः प्रदर्शन की चेतावनी दी गयी है. मांग पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, एसपी, डीएसपी, प्रखंड विकास अधिकारी, अंचलाधिकारी एवं इंस्पेक्टर को भी दी गयी है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola