बरही में विधायक मनोज यादव ने केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
प्रधानमंत्री का जन्मदिन मानते विधायक व कार्यकर्ता गण | Prabhat Khabar Network
बरही चौक पर विधायक मनोज कुमार यादव ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन मनाया. विधायक ने केक काटकर पीएम के स्वस्थ जीवन की कामना की.
बरही. बरही चौक में विधायक मनोज कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया. उन्होंने केक काटा और प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की. विधायक ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बन गया है.
विधायक मनोज यादव और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम को अपने-अपने घरों में दीये भी जलाये. जन्मदिन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, नागेश्वर रजक, जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, गुरुदेव गुप्ता, मुखिया शमशेर आलम, खिरोधर यादव, विशेश्वर यादव, हरेंद्र गोप, परमेश्वर यादव, युगल किशोर यादव, अशोक यादव, नवलकिशोर सिंह, आकाश जायसवाल, दिनेश साव, मनोज उपाध्याय, संतोष निषाद, पंकज, प्रमोद सिंह, उपेंद्र सिंह, राजकुमार केशरी, हरि यादव, बिपिन सिन्हा, संतोष ठाकुर, गौतम सिंह, नंदकिशोर साव और प्रकाश ठाकुर समेत अन्य शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए