कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष अजय प्रजापति बने

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष अजय प्रजापति बने

हजारीबाग जिले में संगठन को सशक्त बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने अजय प्रजापति को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है.

विज्ञापन

5हैज12में- अजय प्रजापति हजारीबाग. हजारीबाग जिले में संगठन को सशक्त बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने अजय प्रजापति को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपको यह जिम्मेदारी दी जा रही है. निष्ठा, कर्मठता और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि अजय प्रजापति कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ अनिल जयहिंद और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के हाथों को मजबूत करेंगे. उनके मनोनयन पर साजिद अली खान, आधार प्रकाश कुमार, सुरजीत नगवाल, शैलेंद्र यादव, मनोज नारायण भगत, संजय तिवारी, परवेज अहमद, दिलीप कुमार, रवि विजय सिंह, सद्गुरु संतोष कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, राजू मेहता, धनंजय मेहता, मनोज सिंह, परमेश्वर यादव, रविंद्र कुमार, कैलाश यादव, दीपक कुमार, नरेश राम, कन्हाई राम, गोविंद राम, गुड्डू सिंह (नगर अध्यक्ष), परवेज, रामकुमार पटेल, संतोष सिंह, धीरज सिंह, लाल बिहारी सिंह (सचिव), मोहन सिंह, अवधेश सिंह, मनोज मोदी, असगर अली, नरसिंह प्रजापति, सरजू यादव, मुकेश पासवान, रोहन राम सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola