नौ साल बाद खुला तापिन साउथ लोकल सेल, रैयतों-विस्थापितों के लिए रोजगार का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन

वर्षों से बंद पड़ी तापिन साउथ परियोजना की शुरुआत शुक्रवार को हुई. इसका उदघाटन शिवलाल महतो, झामुमो केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा, शंकर सिंह, कुमार महेश सिंह, जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, देवकी महतो व रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष रामकिशोर मुर्मू, सचिव मन्नू टुडू ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

चरही : वर्षों से बंद पड़ी तापिन साउथ परियोजना की शुरुआत शुक्रवार को हुई. इसका उदघाटन शिवलाल महतो, झामुमो केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा, शंकर सिंह, कुमार महेश सिंह, जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, देवकी महतो व रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष रामकिशोर मुर्मू, सचिव मन्नू टुडू ने संयुक्त रूप से किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

झामुमो महासचिव फागू बेसरा ने कहा कि तापिन साउथ में लोकल से खुलने से हजारों रैयतों-विस्थापितों को रोजगार मिलेगा. शिवलाल महतो ने कहा कि लोकल सेल खुलने से रैयत विस्थापित व प्रभावित रोजगार से जुड़ेंगे. रैयत विस्थापित मोर्चा फुसरी के अध्यक्ष रामकिशोर मुर्मू ने कहा कि अब प्रभावितों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. सचिव मन्नू टुडू ने कहा कि आंदोलन से यह न्याय मिला है.

सीसीएल प्रबंधन व ग्रामीणों की बैठक: चरही महाप्रबंधक कार्यालय में सीसीएल प्रबंधन व विस्थापित प्रभावित के बीच 17 सितंबर को बैठक हुई. बैठक में लोकल सेल में रैयत विस्थापितों मोर्चा फुसरी को 55 प्रतिशत व प्रभावितों को 45 प्रतिशत भागीदारी देने पर सहमति बनी.

मौके पर प्रमुख अनुक्षी देवी, उपप्रमुख चोलेश्वर महतो, बहेरा मुखिया बबली पीटर होरो, उप-मुखिया मैनो किस्कू, चरही मुखिया महादेव सोरेन, गणेश मांझी, संरक्षक लखीराम मांझी, कार्यकारिणी अध्यक्ष सूरजा मांझी, भाजपा नेता देवकी महतो, संजय मुर्मू, अमरेंद्र गुप्ता, शाहिद सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव रियाज अहमद, महालाल हांसदा, दीपनारायण महतो, अशोक उरांव, बासदेव महतो, सरोज टुडू, राजेश हांसदा, जगदीश हेंब्रोम आदि मौजूद थे.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola