ePaper

नवोदय विद्यालय बोंगा में खेलकूद संकुल स्तरीय प्रतियोगिता

Updated at : 24 Jul 2024 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय बोंगा में खेलकूद संकुल स्तरीय प्रतियोगिता

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में आयोजित संकुल स्तरीय दो दिवसीय कब्बड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई.

विज्ञापन

इचाक.

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में आयोजित संकुल स्तरीय दो दिवसीय कब्बड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई. झारखंड के विभिन्न जिलाें के 24 नवोदय विद्यालयों से करीब 175 छात्रों ने भाग लिया. इसमें कब्बडी के लिए 32 व बैडमिंटन के लिए नौ छात्रों का चयन किया गया. खेल शिक्षक टीए खान ने बताया कि संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया. प्राचार्य वीके पांडेय ने कहा कि चयनित छात्र खिलाड़ी संभागीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. बैडमिंटन प्रतियोगिता के चयनित छात्र खिलाड़ी को मुजफ्फरपुर व कब्बड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को हजारीबाग में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. तीन दिवसीय संभागीय प्रतियोगिता 26 जुलाई से प्रारंभ होगी. प्रतियोगिता के सफल संचालन में उप प्राचार्य एसएन सिन्हा के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिका व शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola